मनेंद्रगढ़/दि बीबीसी लाइव :
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के उद्घाटन के लिए पहुंचे।
इस दौरान हेलीपेड से उन्होंने रोड शो किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं जनता ने जगह-जगह उत्साह पूर्वक मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत किया।
इस बीच सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया।
उन पर गुलाब के फूलों की वर्षा की गई।
जिला बनने पर यहां के निवासियों ने अपने सीएम का ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने बटन दबाकर नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टोरेट के बोर्ड का अनावरण किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, वन विभाग में 5 अफसरों के तबादले; रिटायरमेंट से पहले प्रशासनिक बदलाव
दुर्ग में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 तस्कर गिरफ्तार; गांजा और अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
धमतरी की बिहान दीदियों का कमाल! अजोला से बदल रही खेती की तस्वीर, बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता