परिवार वालों से आपसी विवाद के चलते लड़की अकेले ही घर छोड़कर गई थी
अमरावती :
अमरावती जिले के कथित लव जिदाह मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जिस लापता लड़की को लेकर इतना बवाल हुआ था, वह खुद राजापेठ पुलिस थाने में आकर सांसद के बयान को झूठा बता रही है।
युवती ने अपने बयान कहा कि – वह अपने घरवालों के आपसी विवाद के चलते ही घर से अकेले निकल गई थी।
युवती ने कहा कि इस मामले को लव जिहाद का नाम देकर मेरी बदनामी न करें। उसने कहा कि सांसद नवनीत राणा मेरे बारे में झूठी अफवाहे फैला रही हैं। ऐसा मैंने कुछ भी नहीं किया है। लव जिहाद की बातें बिलकुल गलत है।
लड़की ने हाथ जोड़कर लोगों से अफवाहे न फैलाने की अपील भी की है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के अमरावती में 6 सितंबर को एक लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई थी।
जिसके बाद पुलिस तफ्तीश कर रही थी। वहीं राजनेताओं ने इसे लव जिहाद का नाम देकर मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।
सांसद नवनीत राणा ने पुलिस थाने में पहुंचकर हंगामा भी किया था।
ज्ञात हो की पिछले बुधवार को सांसद नवनीत राणा हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ राजपेठ पुलिस स्टेशन पहुंचीं थी। सांसद ने आरोप लगाया कि लव जिहाद के मामले की शिकायत के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मी को फोन किया था और उसने उनका फोन रिकॉर्ड कर लिया। जिस पर वह भड़क गईं। उन्होंने गुस्से में अफसर से पूछा कि रिकॉर्डिंग का हक किसने दिया।
इस बीच पुलिस ने लड़की की जानकारी जुटाई और गुरुवार को सतारा पुलिस के सहयोग से उसे कब्जे में लेकर वापस लाई। राजापेठ पुलिस थाने में पहुंचकर लड़की ने यह बयान दिया कि वह अपने घर-परिवार वालों से आपसी विवाद के कारण गुस्से में घर छोड़ कर अकेले ही निकल गई थी।
लड़की ने कहा कि उसके साथ कोई नहीं था। वह अकेले ही निकल गई थी।
लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मुझे कोई भी बहला- फुसलाकर कहीं नहीं ले गया। सांसद लव जिहाद के नाम पर बेवजह मेरी बदनामी कर रही हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र