गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दोस्तों के साथ न्यू ईयर की पार्टी में नशे में बेसुध युवती का होटल के कमरे में होटलकर्मी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर होटलकर्मी सुबोध कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, पूरा मामला लिंक रोड थाना क्षेत्र के एलिगेंट होटल का हैं. यहां एक युवती 31 दिसंबर की रात अपने 5 दोस्तों के साथ न्यू ईयर के पार्टी में शामिल होने पहुंची. 1 जनवरी की सुबह युवती अपने दोस्तों के साथ एलिगेंट होटल पहुंची. कमर नंबर 112, 113 और 116 में सभी दोस्त पहुंचे. जिसमें 3 लड़के और 3 लड़कियां शामिल थीं. इस दौरान कमरे में अकेले सोने के दौरान दुष्कर्म उसके साथ रेप हुआ.
पीड़िता का कहना है कि शराब पीने के कारण वो कमरा नंबर 113 में जाकर सो गई. जबकि उसके दोस्त 112 नंबर कमरे में वेटर से शराब मंगाकर पी रहे थे. इसी दौरान कोई स्वेट शर्ट पहने शख्स उसमें पास आकर लेट गया और फिर उसने रेप कर दिया. पीड़िता ने कुछ होश में आने के बाद कमरे की लाइट जलाकर देखा तो बेडशीट पर खून के धब्बे पड़े थे. जिससे उसे पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है.
युवती ने होटल के होटलकर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. युवती के मुताबिक कमरे में अकेले सोने दौरान उसके साथ होटलकर्मी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. मामले में पीड़िता ने लिंक रोड थाना में FIR दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए शिनाख्त परेड करवाई. इस दौरान युवती ने आरोपी को पहचान लिया. पुलिस ने होटल कर्मचारी आरोपी सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने