मनेन्द्रगढ़. वन मंडल मनेंद्रगढ़ में लगातार बढ़ रहे तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में है. आदमखोर हो चुके तेंदुए ने एक महिला पर फिर हमला कर मौत के घाट उतारा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा है. तेंदुआ के मानव पर हमले की यह तीसरी घटना है, जिसमें अब तक दो महिला की मौत हो चुकी है. वहीं एक बच्चा घायल हो चुका है.
लगातार तेंदुआ लोगों को अपना शिकार बना रहा है. इससे ग्रामीण दहशत में हैं. जनकपुर परिक्षेत्र के कुंवारी बीट के ग्राम सिंगरौली के पुरनिहापारा में आज सुबह करीब 7.30 बजे उमाबाई बैगा अपने घर के पास थी. तभी तेंदुआ वहां पहुंचा और महिला को घर के बगल से उठाकर ले गया. तेंदुए द्वारा गले पर वार करने पर महिला की मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए है. रेंजर चंद्रमणि तिवारी भी मौके पर मौजूद रहकर पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं.

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने