महासमुंद। जिला परिवहन अधिकारी शुक्ला द्वारा मंगलवार को महासमुंद बस स्टैंड में आर.टी.ओ. टीम एवं यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ बसों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बसों की फिटनेस, चालक-परिचालकों की वर्दी तथा वाहनों की सड़क पर चलने योग्य स्थिति का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से वर्दी पहनने, बसों को तकनीकी रूप से फिट एवं सुरक्षित रखने तथा वाहन चालकों की प्रारंभिक मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित वाहन स्वामियों एवं चालकों ने विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का निःशर्त पालन करने की सहमति जताई।
जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की जांच कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। यदि किसी वाहन में खामी पाई जाती है अथवा नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित वाहन, वाहन स्वामी एवं चालक के विरुद्ध चालानी एवं वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे