खैरागढ़। नकली शराब फैक्ट्री और रिफिलिंग के गोरखधंधे का खुलासा होने के बाद आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त ने खैरागढ़ सर्किल के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक विजयेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जारी आदेश में एसआई पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और कमजोर नियंत्रण का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि जिस क्षेत्र में नकली शराब का कारोबार संचालित हो रहा था, वह पूरा इलाका उनके प्रभार में आता है।
दरअसल 13 मई 2026 को खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजपूत ढाबा के पास एक मकान में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग करते दो आरोपियों त्रिलोक यादव और भागवत वर्मा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी शराब दुकानों से जुड़े कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकली और मिलावटी शराब बनाने की सामग्री भी जब्त की गई थी। मामले को गंभीर मानते हुए आबकारी आयुक्त ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत एसआई को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दुर्ग संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय तय किया गया है।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा