रायपुर, सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान शनिवार को आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे. इस दौरान ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय समोदा में पदस्थ नायब तहसीलदार गजानंद सिदार की कार्यशैली को लेकर गंभीर शिकायतें की. लोगों ने आरोप लगाया कि राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब हो रहा है और पैसों के लेन-देन की शिकायतें भी सामने आई हैं. जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार की जमकर क्लास लगाई.
बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार की लगाई ‘क्लास’
जनता की शिकायतों को लेकर नाराज सांसद ने मंच से ही अधिकारी की क्लास लगा दी. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, जनता को किसको पैसे देने की बात करते हो? सांसद जी को कितना पैसा दिए जो जनता को बोलते हो? उन्होंने नायब तहसीलदार को कामकाज सुधारने और व्यवहार ठीक करने की नसीहत भी दी. कार्यक्रम के दौरान सांसद ने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें उसी अधिकारी की आती हैं. उन्होंने पूछा आपका अभिनंदन करें या क्या करें, बताओ? सबसे ज्यादा शिकायत आपकी आती है.
कार्यशैली सुधारने की दी चेतावनी
सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में शिकायतें दोबारा मिलीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जनता के काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा