रायपुर. विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। 10 मिनट तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रही। इसके बाद दोबारा कार्यवाही शुरु हुई। फिलहाल सदन में जल जीवन मिशन पर सवाल-जवाब चल रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सावित्री मंडावी को विधायक पद की शपथ दिलाई इसके बाद प्रश्न उत्तर का कार्य शुरू हो रहा है। छत्तीसगढ़ की पूर्व मंत्री लता उसेंडी के पिता पूर्व विधायक मंगलाराम उसेंडी के निधन पर दुख जताया गया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
इधर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल ने सरकार को घेरने की रणनीति तय की। भाजपा हर दिन स्थगन लाने की योजना पर काम कर रही है। भाजपा कानून व्यवस्था के साथ ही किसानों की समस्याओं, कर्मचारियों के नियमितिकरण के मुद्दे पर स्थगन लाएगी। इसके अलावा धर्मांतरण और पीएम आवास के मुद्दे पर भी सदन में चर्चा के लिए सरकार को बाध्य करने की योजना है।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल