सरायपाली // डेस्क रिपोर्टर :
शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में नगर क्षेत्र सहित आसपास के वार्डों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों के आवेदन प्रस्तुत किए। लोगों ने पेयजल, सड़क, सफाई, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, विद्युत व्यवस्था, राजस्व प्रकरण तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन को सीधे जनता के बीच पहुंचकर करना है। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त होने वाली मांगों और समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करें तथा जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उन्हें मौके पर ही हल किया जाए।
सांसद ने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों के प्रति संवेदनशील है और आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भ संस्कार अन्नप्रासन जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणी योजनाओं को विस्तार से महिला एवं बाल विकास विभाग.
सरायपाली की सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती चंद्रिका कुमार द्वारा योजनाऐं की उपलब्धि को मंच पर संबोधित किया गया, इस कार्यक्रम पर उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, एवं समस्त परिषद गण नगर पालिका सी एम ओ समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारिगण, आंगन वाडी कार्यकर्ता, मितानिन बहने एवं समस्त नगर वाशी उपस्थित रहे कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा।
शिविर में नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई।

More Stories
रायगढ़ में महिला वकील की बेरहमी से हत्या से हड़कंप, जंगल में मिला अधनंगा शव; वकीलों का उबाल
मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल तय? चुनावी जीत के बाद इन राज्यों के नेताओं की लग सकती है लॉटरी
पुलिस के हत्थे चढ़े फर्जी डॉक्टर, लोगों को देशी इलाज और विदेशी मशीनों का देते थे झांसा