छत्तीसगढ़ से 787 हज यात्रियों का चयन, 241 आवेदक प्रतीक्षा सूची में
रायपुर, हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले हज यात्रियों का ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन (कुर्राह) 30 जुलाई 2026 को मुंबई स्थित हज हाउस में सेंट्रलाइज्ड मोड पर संपन्न किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने बताया कि चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के आवेदकों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने बताया कि हज-2027 के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 1,028 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 787 आवेदकों का कन्फर्म चयन तथा 241 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयन एवं प्रतीक्षा सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी कर वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने बताया कि कुर्राह में चयनित हज आवेदकों को यात्रा की प्रथम किस्त के रूप में 1लाख 52 हजार 300 प्रति आवेदक की राशि 10 अगस्त 2026 तक जमा करानी होगी। उन्होंने कहा कि हज यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान
छत्तीसगढ़ में अब नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर! स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा, जल्द जारी होगा प्रतिबंध आदेश