रायपुर: राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित होलसेल फल मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री दीपक कुमार अग्रवाल तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने विभिन्न फलों के कुल 5 नमूने संग्रहित किए। इनमें तरबूज के 2, अनार का 1, आम का 1 और मौसंबी का 1 नमूना शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर सड़ा-गला फल भी मिला, जिसके बाद लगभग 40 किलोग्राम खराब फलों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य विभाग ने व्यापारियों को निर्देशित किया है कि वे केवल गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री ही बाजार में बेचें। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत विभाग को दें।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा