सूचना मिलते ही सरायपाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपियों के कब्जे से प्रार्थी को कराया मुक्त
सरायपाली//अविनाश साहू :
पुलिस को सूचना मिला कि कार क्रमांक ओडी-17, एजी-7735 में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हुडई शोरूम के पास से किसी व्यक्ति का अपहरण कर ले जा रहे है!
मामले कि सूचना पर थाना सरायपाली पुलिस तत्काल चारो तरफ नाकाबंदी कर और मुखबीर के बताये अनुसार कार आते दिखाई देने पर रोककर पूछताछ करने पर कार में बैठे व्यक्तियों द्वारा अपना नाम 01. देबार्चन मलिक पिता त्रिनाथ मलिक निवासी दवारी थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा, 02. राजेश मलिक पिता त्रिनाथ मलिक निवासी दवारी थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा, 03. रंजन प्रधान निवासी लुकापारा जिला सारंगढ़, 04. भागीरथी बेहरा निवासी भुक्ता थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा, 05. बंशीधर बंछोर निवासी भुक्ता थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा, 06. कुनु बाघ निवासी इच्छापुर थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा का रहने वाला बताया।
उक्त आरोपी के द्वारा प्रार्थी निरंजन दास , पिता पूर्णचंद दास उम 32 वर्ष निवासी चट्टीगिरोला थाना सरायपाली को जबरदस्ती अपहरण कर उड़िसा ले जा रहे थे जिसकी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही कर 06 आरोपियों को पकड़कर प्रार्थी को मुक्त कर पूछने पर उसने बताया कि उसके द्वारा पूर्व में देबार्चन मलिक से 3,50,000/रूपये उधार लिया था, जिसमें से 50 हजार रूपये वापस कर दिया गया था, शेष रकम की वसूली करने के लिये आरोपी के द्वारा अपने 05 अन्य साथियों के साथ प्रार्थी को बल पूर्वक जबरदस्ती कार में बैठाकर एवं उसके मोबाईल छीनकर बंद कर दिये थे एवं आरोपियों के द्वारा आज के बाद तेरा किसी को पता नहीं चलेगा मर्डर कर देगें कहकर धमकी देते हुये ओड़िसा की ओर ले जा रहे थे।
उक्त आरोपियों के कब्जे से प्रार्थी को मुक्त कराया गया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 168/2026 धारा 296,351 (2), 140(3), 3(5) बीएनएस की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*जप्त सामग्री–
घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक ओडी-17, एजी-7735।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा