June 11, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने ऋषभ पंत से मुलाकात की

नई दिल्ली. भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट शुक्रवार को रूड़की के पास हुआ था। हादसे के बाद ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। उनके दिमाग और रीढ़ की हड्डी में कोई चोट नहीं आई है। अब उनके घुटने और टखने का स्कैन होना बाकी है। पंत के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार उनके पैर में फ्रैक्टर है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है।
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने ऋषभ पंत से मुलाकात की है। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी पंत के परिवार से बात की थी और हर तरह की मदद की बात कही थी। पीएम मोदी भी पंत के परिवार से बात कर चुके हैं।