दिल्ली. मोदी मंत्रिपरिषद में विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि 14 जनवरी (खरमास समाप्त) के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल हो सकता है. बजट सत्र से पहले ही विस्तार और बदलाव होने की संभावना है. बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संगठन में भी बड़े बदलाव की संभावना है. मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा है. वहीं, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी जनवरी में आयोजित होनी है.
वहीं, अगले साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके अलावा, 2024 में लोकसभा चुनाव हैं. इन सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर सरकार और संगठन में भी बदलाव की चर्चाएं तेज हुई हैं. ये भी माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावों को ध्यान में रखकर संगठन और सरकार में विस्तार होगा. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कुछ नए सांसदों को मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है. इसके साथ ही प्रदर्शन के आधार पर कुछ मंत्रियों को हटाने की भी चर्चा है. बताते चलें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद में फेरबदल पिछले साल 7 जुलाई को हुआ था.
तब 12 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था. अब आगामी लोकसभा चुनाव अभी भी 15 महीने दूर हैं, लेकिन संगठन और सरकार अभी से तैयारी में जुट गई है. BJP ने इस साल यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बहुमत पाकर सरकार बनाई है. इन चारों राज्यों में सरकार को रिपीट किया है. हाल ही में गुजरात में भी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में वापसी की है. हालांकि, हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी पार्टी को हार मिली है.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल