रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम खूंटीटोली में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं। इस दौरान कुल 566 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 102 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है।

शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया। खूंटीटोली में आयोजित इस शिविर में टांगरगांव, हथगड़ा, बरजोर, नरियरडांड, पुसरा, फरसाजुड़वाईन, खूंटीटोली, चेटबा, सूजीबहार, ढुढरूडांड, जुमईकेला, छेराघोघरा और केनाडांड सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के साथ ही योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा