रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर डॉन बनने की बढ़ती प्रवृत्ति अब विवाद का कारण बनती जा रही है। यह मामला एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका से जुड़ा है, जिनका तलवार के साथ वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो गया था।
वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा शर्मा नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से तलवार लहराते हुए फोटो और वीडियो पोस्ट किए गए। प्रोफाइल में युवती ने खुद को लेक्चरर बताया है और बताया जा रहा है कि वह रायपुरा स्थित एक सरकारी स्कूल में पदस्थ हैं। वीडियो में वह फिल्मी अंदाज में हथियार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने संबंधित शिक्षिका श्रद्धा शर्मा को नोटिस जारी किया है। प्राचार्य के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों का कहना है कि शासकीय सेवा रहते हुए इस तरह का आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि शिक्षिका के जवाब के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, यदि स्पष्टाकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई होगी।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा