मुंबई, रुपये में लगातार जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लाल निशान में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 165.68 अंक टूटकर 77,103.72 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 297.66 अंक (0.39 प्रतिशत) नीचे 76971.74 अंक पर था।
बाजार में बिकवाली की एक प्रमुख वजह रुपये के लगातार नीचे फिसलने को माना जा रहा है। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर पहली बार 95 रुपये प्रति डॉलर के पार बंद हुई थी। आज सुबह के कारोबार में यह 20 पैसे और गिरकर 95.43 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक उतर गयी।
नेशलन स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 66.70 अंक की गिरावट में 24,052.60 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 100.50 अंक यानी 0.42 प्रतिशत नीचे 24,018.80 अंक पर रहा।
बाजार में हावी बिकवाली के बीच निवेशक छोटी कंपनियों में पैसा लगा रहे हैं।
ऑटो, बैंकिंग, वित्त, धातु, रियलटी और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक फिलहाल लाल निशान में हैं जबकि आईटी, मीडिया और एफएमसीजी सेक्टरों में लिवाली हो रही है।
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट में हैं। आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, एलएंडटी, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक भी नीचे चल रहे हैं।
अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल और टाइटन के शेयर बढ़त में हैं।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे