रायपुर. राजधानी में गुरुवार को बीजेपी ने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओं ने नगर निगम में हंगामा किया. बैरिकेडिंग तोड़कर बिल्डिंग पहुंच गए, जहां नगर निगम का मेन गेट उखाड़ दिया. निगम घेराव के दौरान तोड़फोड़ और DSP, कॉन्स्टेबल, महिला आरक्षक सहित पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने भाजपा पार्षद, कार्यकर्ता समेत 60 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.
पार्षद मृत्युंजय दुबे, शुभांकर द्विवेदी, राहुल रॉव, सोनू राजपूत, हरीश साहू, प्रणय, बजरंग, कृष्णा देवांगन, प्रखर समेत 60 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है.
दरअसल गुरुवार को भाजपाइयों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया. शहर के अलग-अलग विधानसभा इलाकों से बड़ी तादाद में भाजपा नेता और कार्यकर्ता निगम मुख्यालय पहुंचे थे. इस दौरान नगर निगम कमिश्नर और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कुछ भाजपा नेता और कार्यकर्ता बिल्डिंग पर चढ़ गए. जहां जमकर हंगामा किया. इतना ही नहीं नगर निगम का मेन गेट उखाड़ दिया. वहीं पहले मंजिल की बालकनी से लटककर भाजपा नेताओं ने जोरदार नारेबाजी की.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल