बिहार में ठंड ने अपना पांव पूरी तरह पसार लिया है. तेज पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी भागलपुर में घना कोहरा छाया रहा. ठिठुरन से लोग परेशान रहे. गुरुवार को कोहरा सबसे अधिक छाया रहा. वहीं सीजन का सबसे सर्द दिन भी गुरुवार ही रहा जहां पारा 5.4 डिग्री दर्ज किया गया. जानिये आज का मौसम कैसा रहेगा..
पश्चिमी हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है. अभी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है. बीते दो दिनों से कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आमलोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी सभी की दिनचर्या बदल गयी है.
गुरुवार को सुबह में घना कोहरा होने के कारण आमलोगों की दैनिक दिनचर्या में बदलाव हुआ. सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहनों के अलावा आवश्यक कार्यवाले लोग ही आवाजाही को घरों से निकले. ठंड का विकराल रूप जारी है. लोग बीमार हो रहे हैं और दैनिक कार्य करनेवाले परेशान हैं.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल