कुछ लोग हेल्दी के नाम पर पर चीनी की जगह गुड़ वाली चाय प्रिफर करते हैं, जबकि असल में दोनों ही बराबर अनहेल्दी हैं। ऐसे में क्यों ना एक किफायती और नेचुरल तरीका ढूंढा जाए, जिससे चाय मीठी भी हो जाए और सेहत को भी कोई नुकसान ना हो? तो चलिए आज इसी तरीके से चाय बनाना सीखते हैं।
गरमा-गरम चाय का प्याला दिन और मूड दोनों सुधार देता है। टी लवर्स तो सुबह की शुरुआत ही चाय के साथ करते हैं, फिर बीच-बीच में टी ब्रेक लेना भी लाजमी है। खैर, चाय की ये दीवानगी कई बार सेहत पर भी भारी पड़ सकती है। खासतौर से अगर आप दिनभर में कई कप चाय पीते हैं और उसमें खूब सारी शक्कर भी डालते हैं। अब कुछ लोग हेल्दी के नाम पर पर चीनी की जगह गुड़ वाली चाय प्रिफर करते हैं, जबकि असल में दोनों ही बराबर अनहेल्दी हैं। रिप्लेसमेंट के तौर पर मार्केट में कई आर्टिफिशियल स्वीटनर्स भी आ गए हैं, लेकिन कई बार ये बजट के बाहर भी होते हैं। ऐसे में क्यों ना एक किफायती और नेचुरल तरीका ढूंढा जाए, जिससे चाय मीठी भी हो जाए और सेहत को भी कोई नुकसान ना हो? तो चलिए आज इसी तरीके से चाय बनाना सीखते हैं।
बिना चीनी-गुड़ के मीठी चाय कैसे बनाएं? स्टेप बाय स्टेप तरीका
सिर्फ दूध की चाय अच्छी बनती है
चाय गाढ़ी और टेस्टी तभी बनती है जब दूध भी गाढ़ा हो। इसलिए अच्छी चाय बनानी हो तो फुल क्रीम दूध इस्तेमाल करें और उसमें पानी बिल्कुल भी ना मिलाएं। अब अगर आपके यहां दूध पतला आता है तो उसमें एक्सट्रा पानी एड ना करें। सिर्फ दूध की चाय ज्यादा टेस्टी बनती है।
चाय में मिलाएं तुलसी के पत्ते
अब अगर आपको ज्यादा कड़क चाय पीना पसंद है तो उसमें ज्यादा चायपत्ती एड करें, वरना एक चम्मच काफी रहेगी। इसके साथ ही दूध में तुलसी के कुछ पत्ते भी मिलाएं। तुलसी के पत्ते से चाय में अच्छी खुशबू और फ्लेवर भी आता है, साथ ही एक हल्की सी नेचुरल मिठास भी एड होती है।
चाय को ठीक से पकाना है जरूरी
चाय को टेस्टी बनाने के लिए उसे अच्छे से पकाना जरूरी है। जब आप दूध में चायपत्ती और तुलसी के पत्ते मिला दें तो उसके बाद चाय को अच्छे से खोलने दें। धीमी आंच पर देर तक पकाने से चाय का फ्लेवर काफी बढ़िया आता है। लेकिन अगर आपको जल्दी है तो चाय को मीडियम फ्लेम पर पकाएं, फिर उबलने पर धीमा कर दें और कुछ देर तक बॉयल करें।
बिना चीनी-गुड़ के चाय को मीठा करने का सीक्रेट
अब आप सोच रहे होंगे कि बिना चीनी-गुड़ या आर्टिफिशियल स्वीटनर्स के भला चाय कैसे मीठी हो सकती है। बिल्कुल हो सकती है, इसके लिए बस आपको छुहारे की जरूरत होगी। छुहारे में नेचुरली काफी ज्यादा मिठास होती है और ये हेल्दी भी होता है। अपने स्वादानुसार आप दो तीन छुहारे इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसे डालने का तरीका थोड़ा अलग है, आइए जानते हैं।
दो-तीन छुहारे ले कर उन्हें अच्छे से कूट लें। ध्यान रहे आपको इनकी चटनी नहीं बनानी है, सिर्फ खलबट्टे की मदद से कूटना है ताकि इसकी मिठास चाय में अच्छी तरह एड हो सके।
अब चाय को छलनी से एक गिलास या कप में छान लें। इसके बाद चाय में छुहारे के टुकड़े एड करें। गर्म चाय में कुछ ही देर में इनकी मिठास घुल जाती है और चाय बिना चीनी या गुड़ के भी काफी मीठी लगती है। चाय पीने के बाद आप ये छुहारे खा भी सकते हैं, ये काफी हेल्दी होते हैं।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे