रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस लाईन हेलीपेड में भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे में प्रबंधक रहे श्री तरुणेश सिंह परिहार ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 70 सालों में पहली बार बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ से उन्हें भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम का प्रबंधक बनाया। यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद किसी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री परिहार ने बताया कि उन्हें दिसम्बर 2022 में बांग्लादेश में आयोजित 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में, जिसमें भारतीय टीम को सफलता मिली में टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि टीम का मैनेजर होने के नाते सेरेमनी में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा श्रृंखला में जीती गई ट्रॉफी उठाने का मौका उन्हें भी मिला। ज्ञातव्य है कि श्री परिहार राजधानी रायपुर स्थित श्यामनगर के निवासी हैं। मुख्यमंत्री ने श्री परिहार को उनकी इस उपलब्धि के साथ प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी एवँ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने