April 19, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

महिलाओं के लिए खास: मॉर्निंग रूटीन की 6 आदतें जो हार्मोनल इंबैलेंस से बचाएंगी

महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस एक सामान्य लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। यह न सिर्फ शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करता है, बल्कि महिलाओं को पीरियड्स, ओवैल्यूएशन, स्किन और बालों की समस्याओं का भी सामना कराता है। हार्मोनल असंतुलन से बचने के लिए जरूरी है कि हम सही लाइफस्टाइल अपनाएं और अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाएं। विशेष रूप से सुबह का समय महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर आप इन 6 आदतों को अपनी मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें, तो हार्मोनल इंबैलेंस से बचने में मदद मिल सकती है।

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने महिलाओं के लिए सुबह की आदतों के बारे में कुछ खास टिप्स दिए हैं, जिनसे हार्मोन बैलेंस करने में मदद मिल सकती है।

1. सनलाइट है जरूरी

सुबह उठते ही अपनी त्वचा को विटामिन D से भरपूर सूरज की रोशनी जरूर दें। सिर्फ 10 मिनट धूप में रहना आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। सूरज की रौशनी से कॉर्टिसोल लेवल पर नियंत्रण रहता है और यह हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, यह विटामिन डी की कमी को भी दूर करता है, जो महिलाओं में अक्सर देखा जाता है।

2. नेचुरल वाटर पिएं

सुबह उठते ही गुनगुने पानी का एक गिलास जरूर पिएं। यह आपके पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। यदि आपको थायरॉयड की समस्या है, तो धनिया का पानी पिएं। अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हैं तो जीरा या सौंफ का पानी पिएं। यह शरीर को रीसेट करने और दिन की शुरुआत को सही दिशा में शुरू करने में मदद करता है।

3. जीभ साफ करें या ऑयल पुलिंग करें

मॉर्निंग रूटीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जीभ साफ करना। जीभ पर बैक्टीरिया और टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं, जो स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। तांबे के टंग क्लीनर से जीभ को साफ करें या ऑयल पुलिंग करें। ऑयल पुलिंग से शरीर के अंदर से जहरीले तत्व बाहर निकलते हैं, जो आपके हार्मोनल संतुलन के लिए लाभकारी हो सकते हैं।

4. 10 मिनट की वॉक

अगर आप 10 मिनट की हल्की वॉक करती हैं, तो यह न केवल आपके शरीर को एक्टिव करेगा, बल्कि यह पीसीओएस और पीएमएस (Premenstrual Syndrome) जैसी समस्याओं को भी कम कर सकता है। इस वॉक को आप अपनी सनलाइट एक्सपोजर से जोड़ सकती हैं, जिससे समय का सही इस्तेमाल होगा और आपको ताजगी भी महसूस होगी।

5. 5 मिनट ब्रीदिंग एक्सरसाइज

दिन की शुरुआत में 5 मिनट की ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम या शीतली प्राणायाम जैसी सांस की एक्सरसाइज से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि यह हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है। इससे आपका तनाव कम होगा और आपकी शारीरिक प्रक्रिया भी बेहतर चलेगी।

6. खाली पेट चाय-कॉफी अवॉएड करें

सुबह उठकर खाली पेट चाय या कॉफी पीना हार्मोनल असंतुलन को बढ़ा सकता है, खासकर कॉर्टिसोल स्तर को बढ़ाकर। यह आपके शरीर को तनावपूर्ण बना सकता है और हार्मोनल इम्बैलेंस का कारण बन सकता है। इसलिए, इस आदत को अवॉइड करें और सुबह की शुरुआत किसी अच्छे और हेल्दी ड्रिंक से करें।