रांची. झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की बुधवार को पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि ईशा को पति ने ही गोली मारी थी। इसके बाद पुलिस को लूटपाट की कहानी बताई।
इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। ईशा आलिया के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति डायरेक्टर प्रकाश अलबेला को गिरफ्तार किया है। वो बार-बार अपना बयान भी बदल रहा है। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी।
हावड़ा के उलुबेरिया में ईशा आलिया को पॉइंट जीरो रेंज से गोली मारी गई है। वारदात में पति ही आरोपी है। हावड़ा ग्रामीण एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया रिया कुमारी के परिवार वालों ने प्रकाश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता बन रहे ऊर्जा उत्पादक, बिजली बिल में आई भारी कमी
भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया अहम बदलाव: आंगनबाड़ी समय में परिवर्तन
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिलाई जनगणना शपथ