बलरामपुर। बलरामपुर में अवैध अफीम की खेती के खुलासे के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने जिले में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए एक साथ 58 पटवारियों का तबादला कर दिया है।
बताया जा रहा है कि वर्षों से एक ही जगह पर पदस्थ पटवारियों को हटाकर अन्य स्थानों पर भेजा गया है। प्रशासन का मानना है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर रहने से राजस्व कार्यों में पारदर्शिता प्रभावित होती है।
तबादले की इस कार्रवाई में राजपुर तहसील, रामानुजगंज तहसील और कुसमी तहसील सहित कई तहसीलों के पटवारियों को इधर-उधर किया गया है।
प्रशासन के अनुसार यह कदम राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही राजस्व विभाग में जवाबदेही तय करने की दिशा में इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

More Stories
किसडी पंचायत भवन में झंडा फहराने के दौरान सरपंच से जातिगत भेदभाव
महाकाल परिसर में भगदड़ जैसे हालात, 13 श्रद्धालु घायल; करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी
रात के अंधेरे में सागौन की तस्करी! जंगल से निकल रहा था लकड़ी से लदा पिकअप, 26 लट्ठों के साथ पकड़ा गया