महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
जन चौपाल में आज कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए। जन चौपाल में ग्राम खम्हरिया बागबाहरा निवासी रुखमणी सिन्हा ने अपने पुत्र हेतु तेंदूपत्ता मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ प्रदाय करने हेतु आवेदन किया। इसी तरह ग्राम छोटेलोरम में मोबाइल टावर स्थापित करने हेतु, ग्राम सावित्रिपुर निवासी अलेखराम खूंटे द्वारा वन अधिकार पत्र संबंधी, ग्राम लाखागढ़ से सवैयाकला पहुंच मार्ग हेतु, ग्राम सवैयाकला निवासी घाँसीराम देवांगन द्वारा हाट बाज़ार में नया चबूतरा निर्माण हेतु एवं बेमचा निवासी रूपराय निषाद ने पेंशन हेतु आवेदन किया। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, पीएम आवास, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा! कर्मचारी की मौत के बाद गेट पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, मुआवजे की मांग तेज
अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, 7 करोड़ से बदलेगा महारानी अस्पताल का स्वरूप