रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव ने फांसी लगा के खुदकुशी कर ली है । पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। घटना राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के अनुसार, एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव (39) ने पुरैना विधायक कॉलोनी स्थित बंगला नंबर-79 में घर के कमरे में फांसी लगा ली। वो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और फिलहाल रायपुर में तैनात थे।
जानकारी के मुताबिक, वे अपने दो बच्चों के साथ घर पर थे पत्नी दिल्ली गई हुई थी, घटना का पता तब चला जब परिजनों ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और FSL की टीम मौके में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरु कर दी है
घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

More Stories
विश्राम गृह बना अधिकारियों का आशियाना, लगे गंभीर आरोप
किसडी पंचायत भवन में झंडा फहराने के दौरान सरपंच से जातिगत भेदभाव
महाकाल परिसर में भगदड़ जैसे हालात, 13 श्रद्धालु घायल; करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी