अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने धारदार टांगी से मौत के घाट उतार दिया। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।
बताया जा रहा है कि देर रात पिता और आरोपी बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी बेटे ने टांगी से अपने पिता के सिर में कई बार वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
विश्राम गृह बना अधिकारियों का आशियाना, लगे गंभीर आरोप
किसडी पंचायत भवन में झंडा फहराने के दौरान सरपंच से जातिगत भेदभाव
महाकाल परिसर में भगदड़ जैसे हालात, 13 श्रद्धालु घायल; करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी