बिल्हा। आज बिलासपुर के बिल्हा में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद् किसान सम्मेलन में शामिल हो कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 लाख से अधिक किसानों को धान की अंतर राशि के एकमुश्त भुगतान की सौगात दी।
मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ की राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने हितग्राही किसानों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव भी जाने और कहा कि आज अन्नदाताओं के सम्मान का दिन है और किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की समृद्धि है।

More Stories
स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा! कर्मचारी की मौत के बाद गेट पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, मुआवजे की मांग तेज
अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, 7 करोड़ से बदलेगा महारानी अस्पताल का स्वरूप