महासमुंद। जनगणना 2027 के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 20 से 21 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत महासमुन्द के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें श्रीमती रश्मिता स्वाईं सहायक निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर तथा श्री देवांशु कुमार शाक्य सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-02 द्वारा प्रशिक्षण प्रदान दिया गया।
प्रशिक्षण में श्रीमती रश्मिता स्वाईं सहायक निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर द्वारा बताया गया कि जनगणना – 2027 भारत की प्रथम पूर्णतः डिजिटल आधारित जनगणना होगी। मोबाईल एप और वेब पोर्टल सीएमएमएस (सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से डेटा संकलन का कार्य गणना खण्ड स्तर से किया जाएगा, जिससे जनगणना प्रक्रिया त्वरित, प्रभावी एवं अधिक पारदर्शी होगी।
जनगणना – 2027 हेतु संपूर्ण छ.ग. के लिए प्रथम चरण में मकान सूचीकरण तथा मकानों के गणना का कार्य 01 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाना है। यह कार्य प्रदेश के 33 जिलों, 252 तहसीलों और 19978 गांवों में संपन्न किया जायेगा। स्वगणना की सुविधा होने के कारण जनभागीदारी और जनविश्वास बढ़ेगा।
यह कार्य विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत / 2047 की नींव रखने वाला सिद्ध होगा। मोबाईल एप और वेब पोर्टल सीएमएमएस के माध्यम से डेटा संकलन करने की प्रक्रिया, जनगणना कार्य में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर, जनगणना से संबंधित अधिनियम, नियम, मैदानी स्तर पर आने वाली संभावित समस्याओं तथा चार्जां में सीएमएमएस वेब पोर्टल में किस तरह से कार्य किया जाएगा इसका विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

More Stories
स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा! कर्मचारी की मौत के बाद गेट पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, मुआवजे की मांग तेज
अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, 7 करोड़ से बदलेगा महारानी अस्पताल का स्वरूप