बिलासपुर। हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के बिलासपुर के दो खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित करेगा। पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक खिलाड़ी को ग्यारह हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
नगर पालिक निगम द्वारा बिलासपुर के ऐसे दो खिलाड़ियों को वर्ष 2022-23 के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने खेलकूद में राज्य स्तरीय/राष्ट्रीय स्तरीय अथवा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की हो, यह सम्मान 26 जनवरी के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा। इसके अंतर्गत ऐसे समस्त खिलाड़ियों से निम्न नियमों के अधीन आग्रह की पूर्ण प्रमाणित विवरण सहित आवेदन आयुक्त नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नाम से संपूर्ण जानकारी के साथ 16 जनवरी 2023 तक उपलब्ध करा सकते है।

More Stories
विश्राम गृह बना अधिकारियों का आशियाना, लगे गंभीर आरोप
किसडी पंचायत भवन में झंडा फहराने के दौरान सरपंच से जातिगत भेदभाव
महाकाल परिसर में भगदड़ जैसे हालात, 13 श्रद्धालु घायल; करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी