बालों में जुएं होना कोई बड़ी बात नहीं है, बचपन में कभी न कभी सभी के बालों में जुएं होती हैं। लेकिन सही समय पर बालों की सफाई न होना या फिर इन्हें न निकालने के कारण ये फैल जाती हैं। चलिए बताते हैं जुओं को बालों से कैसे निकालें।
बालों में जुएं होना कोई बड़ी बात नहीं है। आमतौर पर स्कूल जाने वाली लड़कियों के बालों में जुएं हो जाती हैं और सफाई करने पर ये निकल भी जाती हैं। लेकिन ओडिशा के पुरी से एक मामला सामने आया है, जिसमें जुओं के कारण 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। क्या वाकई जुएं किसी की जान ले सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जुएं खून पीती है और इन्हें अगर सही समय पर साफ करके ना निकाला जाए, तो ये लगातार बढ़ जाती हैं। यही उस बच्ची के साथ हुआ। उसके बालों में जुएं फैल चुकी थी और ऐसे में उसे इंफेक्शन हो गया। इस बारे में स्किन डॉक्टर मैत्रेयी पांडा ने प्रतिष्ठित संस्थान से बात करते हुए सही जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जुएं कैसे खतरनाक हैं और इनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। चलिए आपको विस्तार से सबकुछ बताते हैं।
क्या था पुरी का मामला?
12 साल की लड़की लक्ष्मीप्रिया के बालों में जुएं भर गई थीं और सफाई करने पर भी ये निकल नहीं रही थी। वह लगातार अपने माता-पिता से इसकी शिकायत करती थी और स्कूल में लोग उसे चिढ़ाते थे। शर्म के मारे बच्ची ने स्कूल जाना छोड़ दिया और बालों को कवर करके रखती थीं। उसके सिर में जुएं इतनी ज्यादा हो गई थी कि स्कैल्प इंफेक्शन फैल गया था। बार-बार खुजली करने पर नाखूनों से स्कैल्प छिल गई थी और इससे जुएं लगातार उसे काट रही थी। घरवालों ने कई बार उसे सिर मुंडवाने के लिए कहा लेकिन शर्म के मारे वह मना करती रही।
इंफेक्शन फैल गया
बार-बार खुजली करने की वजह से सिर के स्कैल्प में जगह-जगह पर घाव बन चुके थे। घाव इतने ज्यादा हो गए थे कि सिर से बदबू भी आने लगी थी। अब इंफेक्शन फैलकर खोपड़ी की हड्डी तक आ गया था। कुछ दिन पहले बच्ची को खून की उल्टियां आना शुरू हुई और ऐसे में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन इंफेक्शन इतना ज्यादा फैल गया था कि कोई भी दवाई काम नहीं कर रही थी। डॉक्टर्स ने जुएं निकालने और उल्टी रोकने की दवाई थी लेकिन असर नहीं हुआ और इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
जुएं क्यों होती हैं
बालों में गंदगी होने पर या फिर किसी और की जुएं आपके सिर में चढ़ सकती हैं। एक जुआं भी अगर बालों में है, तो वही तेजी से फैल सकती है। इसके लिए आपको बालों की सफाई करनी चाहिए और कंघी से चेक भी करना चाहिए कही बालों में जुएं न हो।
जुएं निकालने के लिए क्या करें
जुएं निकालने के लिए पहले घरेलू नुस्खे ट्राई करें। आप बालों को गीला करके महीन कंघी से बाल साफ करें। कपूर और नारियल तेल मिक्स करके लगाएं और फिर कंघी से सफाई करें। नीम का तेल भी लगा सकते हैं, इससे भी जुएं निकल जाती हैं। अगर घरेलू नुस्खे काम न करें तो बाजार में मिलने वाला शैंपू या तेल इस्तेमाल करें। जुएं ज्यादा हो गई है तो बाल कटवाना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

डॉक्टर से कब मिलें
जुओं के कारण अगर बालों में भयंकर खुजली, जलन और दर्द हो रहा है। स्कैल्प पर रेडनेस, घाव फैल रहा है और अजीब सी बदबू आ रही है। ऐसे घाव जो ठीक नहीं हो रहे हैं या जिनमें मवाद भरा हो। ऐसी स्थिति दिख रही है, तो फौरन स्किन डॉक्टर से संपर्क करें।

More Stories
गर्मी ने बढ़ाया कहर, येलो अलर्ट जारी: स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक, तैयारियों पर चर्चा
सुशासन तिहार-2026: छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, जन समस्याओं का त्वरित समाधान और विकास कार्यों की निगरानी!
रायगढ़ पुलिस ने नकली सिगरेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महादेव पान मसाला सेंटर में रेड, आरोपी गिरफ्तार!