मध्य प्रदेश में अब ठंड धीरे-धीरे खत्म हो रही है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान बढ़ने के साथ ही दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। इंदौर और खंडवा समेत कई जिलों में पारा 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि रातें अभी ठंडी हैं। सूबे में सबसे ठंडा पंचमढ़ी रहा जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने एक दिन हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की भी चेतावनी दी है।
16 फरवरी को दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग ने 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना जताई है। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में 16 और 17 फरवरी को जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी 17 और 18 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
एमपी के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की मानें तो इस वेदर सिस्टम से एमपी के कुछ हिस्से भी प्रभावित हो सकते हैं। 18 और 19 फरवरी को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग ने 18 फरवरी को मध्य प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
कितना रहेगा तापमान?
मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पंचमढ़ी (नर्मदापुरम) में रिकॉर्ड किया गया। मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं दिखेगा। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल