रायपुर। रायपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज बाइक ने साइकिल सवार दंपती को रौंदते हुए तीन लोगों की जान ले ली। यह दर्दनाक हादसा बरौदा और भुरकुनी के बीच देर रात हुआ, जब बाइक की तेज रफ्तार ने साइकिल सवार दंपती और एक अन्य युवक को कुचल दिया।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है, और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं।

More Stories
महासमुंद जिले में बारिश का जोर, औसत से 37.6% ज्यादा बरसा पानी
E20 पेट्रोल से परेशान उपभोक्ता, AAP के छत्तीसगढ़ टाउनहॉल में लोगों ने साझा किए अनुभव
वैद्य फूड का अवैध कारोबार, एननालोग पनीर के निर्माण और बिक्री प्रतिबंध के उलंघन पर जांच…