अंबिकापुर। अंबेडकर चौक स्थित एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक पर स्थित यह फर्नीचर दुकान काफी बड़े इलाके में फैली हुई थी। दुकान संचालक द्वारा अलग-अलग शटर लगाकर फर्नीचर के साथ-साथ ऑटो पार्ट्स और मोटर पार्ट्स का काम भी किया जाता था। बीती रात दुकान संचालक करीब रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था, जबकि आज सुबह करीब 4 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली।
आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, आग की लपटें बेहद भयावह थीं और देखते ही देखते करीब 8 से 10 शटर वाली दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान से सटे इलाके में चाट की दुकान भी लगती थी, जहां रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। सिलेंडर के फटने की आशंका से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल