June 12, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी शैलजा, चलेगा बैठकाें का लंबा दाैर

रायपुर. पन्नालाल पुनिया के स्थान पर नई प्रदेश प्रभारी बनाई गई, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी शैलजा पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर कल यहां पहुंचेगीं। तीन दिनों के दौरे में मुख्य रूप से राजीव भवन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के साथ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। इसी के साथ उनकी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रियों, विधायकों के साथ ही प्रदेश, जिलों के पदाधिकारियों से भी भेंट मुलाकात होगी। उनके स्वागत की कांग्रेस कमेटी तैयारी कर रही है। उनका आगमन कल शाम 7.40 बजे उनका आगमन होगा।


पीएल पुनिया के स्थान पर कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। प्रभार मिलने के बाद कुमारी शैलजा का पहली बार रायपुर आगमन हो रहा है। इस आगमन में जहां उनके विमानतल से लेकर राजीव भवन तक भव्य स्वागत की तैयारी है, वहीं उनके आने से पहले उनको क्या-क्या जानकारी देनी है, इसको लेकर भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी तैयारी कर रही है
फोकस महाधिवेशन पर


कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन फरवरी में रायपुर में होना है। इस अधिवेशन में देश भर के 15 हजार कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर और राज्यों के पदाधिकारी आएंगे। इस आयोजन को लेकर प्रदेश प्रभारी विस्तार से जानकारी लेंगी कि इसको लेकर क्या तैयारी की जा रही है। कांग्रेस कमेटी ने पूरी जानकारी तैयार करके रखी है जो प्रदेश प्रभारी को दी जाएगी। इसी के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरह यहां पर प्रारंभ की जाने वाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर भी प्रदेश प्रभारी को पूरी जानकारी दी जाएगी। यह यात्रा बूथों तक जाएंगी। कुमारी शैलजा रविवार की रात यहां पहुंचने के बाद सोमवार को सुबह 10.30 बजे राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी विस्तारित बैठक में शामिल होगी। मंगलवार को सुबह 9.10 बजे नई दिल्ली वापस जाएंगी