महासमुंद । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी के अंतिम दौर में खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा लगातार सघन दौरा किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध परिवहन, भंडारण अथवा विक्रय को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महासमुंद जिले में 28 जनवरी की स्थिति में 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 9 लाख 822 मीट्रिक टन धान की खरीदी किया जा चुका है। अब तक कुल 5 लाख 18 हजार 507 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी हो चुका है। हैं। जिसके विरूद्ध जिले में कुल 333 मिलों के माध्यम से 2 लाख 97 हजार 457 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। अब तक एक लाख 39 हजार 525 किसानों द्वारा धान का विक्रय कर लिया गया है, जो पंजीकृत किसानों की संख्या का 89.95 प्रतिशत है।
अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, दो मामलों में 600 कट्टा धान एवं तीन वाहन जप्त
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री शुभम देव के नेतृत्व में की गई दो कार्रवाई में कुल 600 कट्टा धान जप्त किया गया। जिसमें उड़ीसा से ट्रक में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 500 कट्टा धान को पकड़ा गया। जब्त धान सहित वाहन को आगे की कार्रवाई हेतु कोमाखान थाना के सुपुर्द किया गया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में धान से भरी दो पिकअप वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिनमें लगभग 100 कट्टा धान भरा हुआ था। उक्त वाहनों एवं धान को नियमानुसार कार्रवाई हेतु मंडी की टीम को सुपुर्द किया गया।

More Stories
यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का प्रेरक सत्र, युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान
छत्तीसगढ़ का बारनवापारा अभयारण्य बना काले हिरणों के पुनर्जीवन का प्रतीक, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में सराहा
भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने के लिए होगी मजबूत खेल व्यवस्था और पारदर्शिता की जरूरत: अरुण साव