राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के छुईखदान क्षेत्र के पदमावतपुर में रविवार सुबह एक सडक़ हादसे में रेत से भरी एक हाईवा ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई. युवती की शिनाख्ती नहीं हो पाई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच एक युवती दोपहिया वाहन में पदमावतीपुर गांव से गुजर रही थी. इसी बीच एक रेत से भरी हाईवा ने युवती को चपेटे में ले लिया. जिसके चलते युवती की जान चली गई. इस घटना से बौखलाए ग्रामीणों ने हंगामा भी किया.
काफी देर तक वहां ग्रामीण आंदोलन करने के मकसद से जमा हुए थे. इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि युवती भिलाई की रहने वाली है. उधर घटना के बाद हाईवा चालक वाहन को छोडक़र मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया.

More Stories
1133 दिन बाद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत! महिला पहलवान यौन शोषण मामले में कोर्ट ने किया बरी
CM मोहन यादव का बड़ा फैसला! भोपाल में भवनों पर कार्रवाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट आदेश पर बनेगी हाई लेवल कमेटी
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! 16 साल बाद आपदा प्रबंधन कर्मचारियों का मानदेय 100% तक बढ़ेगा