बिलासपुर/सरकण्डा। बिलासपुर के सरकण्डा थाना क्षेत्र से महिला के साथ अनाचार और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक महिला के पीटीआई के लापता होने पर एक युवक ने शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाया. बच्ची पैदा होने पर शादी से इंकार कर दिया. पुलिस ने आरोपी विश्व हिन्दू परिषद के नेता राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लापता पति को खोजने में मददगार बनकर पहुंचे एक युवक ने महिला का भरोसा जीतकर उसके साथ शादी का झांसा देकर लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी ने खुद को महिला के पति का दोस्त बताया और इसी बहाने घर आना-जाना शुरु किया. धीरे-धीरे उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का आश्वासन देकर लंबे समय तक उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा.
इस दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया. जब महिला ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इंकार कर दिया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. पीड़िता की शिकायत पर सरकण्डा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और राजकिशोरनगर निवासी आरोपी विश्व हिन्दू परिषद के नेता राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

More Stories
रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, मिठाई दुकानों में खाद्य विभाग की छापेमारी; सैंपल जांच के लिए भेजे
कृषि विश्वविद्यालय का पेपर लीक कांड: मुख्य आरोपी प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 36 घंटे में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा