छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इन दिनों रिहायशी इलाकों में भालुओं की आवाजाही ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खाने की तलाश में जंगली भालू अब जंगल से निकलकर घरों और कॉलोनियों तक पहुंच रहे हैं। हाल ही में गोविंदपुर और सरंगपाल स्थित रामेश्वरम कॉलोनी में भालुओं की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई।
गोविंदपुर में देर रात एक भालू अचानक एक घर के किचन में घुस गया। परिवार के लोग उस समय घर में सो रहे थे। अचानक किचन से बर्तन गिरने और सामान खिसकने की आवाज सुनाई दी। पहले तो परिवार के लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।
किचन के अंदर एक भालू मौजूद था।

More Stories
रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, मिठाई दुकानों में खाद्य विभाग की छापेमारी; सैंपल जांच के लिए भेजे
कृषि विश्वविद्यालय का पेपर लीक कांड: मुख्य आरोपी प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 36 घंटे में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा