सूरजपुर : कुमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के अश्लील डांस मामले में अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर सी प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वन मंडल अधिकारी (DFO) ने पुलिस अधीक्षक को वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने पत्र लिखा है.
दरअसल, गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिले के अश्लील डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वीडियो में रेस्ट हाउस के भीतर बार बालाओं के अश्लील डांस और शराब पार्टी का नज़ारे दिखाई दिए. हालांकि वीडियो वर्तमान का नहीं बल्कि पुराना बताया गया.

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप