नई दिल्ली. बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए व्यक्ति क्या कुछ नहीं करता है, कभी घंटो जिम में एक्सरसाइज तो कभी योगा और कड़ी डाइट फॉलो करता है। बावजूद इसके उसे हमेशा मनचाहा रिजल्ट मिले या जरूरी नहीं है। ऐसे में अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो खूब पानी पीना शुरू कर दें। पढ़कर शायद कुछ लोग हैरान हो जाएं लेकिन आयुर्वेद तो ऐसा ही कुछ कहता है। जी हां, स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर हमेशा पानी पीने की सलाह देते हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से न सिर्फ बॉडी हाइड्रेट रहती है बल्कि व्यक्ति के कई रोग अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। पानी बॉडी का टेम्परेचर रेगुलेट करने के साथ जॉइंट को लुब्रिकेंटेड रखता है, इंफेक्शन रोकता है और बॉडी सेल्स को न्यूट्रिएंट्स भी पहुंचाता है। पानी पीने के इन फायदों के अलावा क्या आप जानते हैं यह आपके वेट लॉस में भी आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
क्या वेटलॉस में पानी पीने से मदद मिल सकती है?
नेचुरल वॉटर सप्रेसेंट- पानी एक नेचुरल वॉटर सप्रेसेंट है यानी भूख को दबाने वाला। साल 2018 में क्लिनिकल न्यूट्रिशन रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों ने भोजन से पहले 300ml पानी पिया, उन्होंनें उन लोगों की तुलना में कम खाना खाया, जिन्होंने खाने से पहले पानी नहीं पिया था।
फैट बर्न करने में मददगार- पानी फैट गलाने में हेल्प करता है। पानी वास्तव में उस प्रोसेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो आपकी बॉडी, बॉडी-फैट गलाने के लिए यूज करती है। 2016 की एक मिनी स्टडी में यह पाया गया कि वॉटर इंटेक बढ़ाने और खाना कम हो जाने से, बॉडी फैट लॉस में मदद मिलती है।
कैलोरी बर्न करने में मददगार- पानी कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकता है। 2007 के एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने 500ml पानी पिया, हाइड्रेशन के 60 मिनट बाद ही 24 परसेंट अधिक आराम करने वाली उर्जा खर्च कर ली। यह लॉन्ग टर्म वेट लॉस में हेल्प करता है।
दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए?
नेशनल एकेडमिक्स ऑफ साइंस, इंजीनियरिंग और मेडिसिन के अनुसार पुरुषों के लिए रोजाना कम से कम 3.5 लीटर और महिलाओं के लिए 2.7 लीटर पानी पीना बहुत जरूरी है। खाना खाने से पहले पानी पीने से कैलोरी की मात्रा कम करने में मदद मिलती है, जिसकी वजह से वजन कंट्रोल में रहता है। भोजन से पहले पानी पीने से भूख भी कम लगती है, जिससे व्यक्ति ओवरइटिंग से बचता है और वजन कंट्रोल में रहता है।
ठंडा या गर्म कैसा पानी पिएं-
आयुर्वेद के अनुसार वजन कम करने के लिए आपको हल्का गर्म या गुनगुना पानी पीनाचाहिए। पानी को भी डायजेस्ट करना पड़ता है, इसलिए आपको सीमित मात्रा में ही पानी पीते रहना चाहिए। अगर आपकी कफ प्रकृति है, तो आपको कम मात्रा में पानी पीना चाहिए। जिन लोगों की प्रकृति पित्त है, उन्हें बहुत अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। वात प्रकृति के लोगों को बहुत कम या बहुत अधिक नहीं, बल्कि प्यास के अनुसार पानी पीना चाहिए।

More Stories
Heatstroke Alert! लू के 5 खतरनाक लक्षण और बचाव के आसान उपाय, जानें तुरंत क्या करना चाहिए!
जिंदगी का कीमती वक्त बर्बाद कर रहीं ये 6 आदतें, आज से ही कर दें बंद!
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज