कोरोना महामारी की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ा है, जिसकी वजह से बच्चे पढ़ाई में कमजोर प्रदर्शन दिखा रहे हैं. साथ ही कई ऐसे विषय हैं जिसमें बच्चे रुचि नहीं दिखा रहे है. ऐसा ही एक विषय है गणित जो शुरू से ही विद्यार्थियों को काफी मुश्किल लगता है और इसमें बच्चे कम रुचि दिखाते है. बच्चों की गणित में रुचि बढ़ाने के लिए आगरा के एक स्कूल ने ऐसी पहल की शुरुआत की है जो बच्चों को काफी पसंद आ रही है, और इस पहल से बच्चे गणित विषय को काफी अच्छे से समझ पा रहे हैं. आइए जानते है क्या है स्कूल को ऐसी पहल जिसकी हो रही तारीफ.
जिले के फतेहाबाद रोड पर स्थित द इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (the International Public School) में बच्चों को गणित में दिलचस्पी दिलाने के लिए और उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए एक लैब बनाई गई है. जिसमें बच्चों को मौके पर ही प्रैक्टिकल कराकर गणित के कठिन सवालों को हल करना सिखाया जा रहा है. जिससे बच्चे काफी आसान तरीके से गणित के कठिन सवालों को हल कर रहे हैं.
मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे छात्र
द इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सौमित्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कोविड-19 के कारण बच्चे ऑफलाइन क्लास से दूर हो गए थे. उन्हें ऑनलाइन क्लास का ही सहारा बचा था. वहीं इसके बाद कई ऐसे बच्चे हैं जो अब गणित में कमजोर हो गए हैं. ऐसे बच्चों की गणित को मजबूत करने और उन्हें आगे लाने के लिए उन्होंने स्मार्ट क्लास का यह अनोखा तरीका अपनाया है. जहां पर बच्चों को हटाने की जगह प्रैक्टिकल करा कर गणित के कठिन सवाल को सरल तरीके से हल किया जा रहा है. वहीं बच्चे भी इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.
विद्यालय में शिक्षा ले रही श्री चौहान ने बताया कि स्कूल में हमें गणित के सवाल प्रैक्टिकली सॉल्व करना सिखाया जा रहा है, और गणित के विषय को हर स्कूल में प्रैक्टिकल ही रखना चाहिए. क्योंकि जो चीज हम प्रैक्टिकल करके सीखते हैं वह हमारे दिमाग में ज्यादा दिनों तक रहती है. वहीं उन्होंने बताया कि मेरा फेवरेट विषय गणित नहीं था, लेकिन अब इस नई तकनीक की मदद से गणित ही मेरा फेवरेट विषय बन गया है.

More Stories
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा ला रहे थे तस्कर, खरसिया में 52 किलोग्राम गांजा के साथ 3 गिरफ्तार
जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सरेंडर पर रोक, सीबीआई को नोटिस जारी