कोरबा। एसईसीएल के एक मकान में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 के चालक की भी संलिप्तता पाई गई है, जिसने दोस्तों के साथ मिलकर आठ जनवरी की रात बाकी मोगरा थाना क्षेत्र की एक युवती को अपना शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की घटना में कुल पांच लोग शामिल थे। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अभी फरार हैं। आनन-फानन में पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

More Stories
खूंटीटोली सुशासन शिविर: 102 आवेदनों का मौके पर समाधान, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की पूरी जानकारी
अंधेरे से उजाले की ओर: कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
रायपुर में IPL 2026 के मुकाबलों को लेकर प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर ने स्टेडियम में सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा की