इंदौर। कांग्रेस नेताओं ने आजादी दिलाने वाले और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची में जिन्ना को भी खड़ा कर दिया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने पाकिस्तान के संस्थापक और भारत विभाजन के दोषी मोहम्मद अली जिन्ना को जिन्नाजी कहकर संबोधित किया। शनिवार को चिब ने इंदौर में बयान दिया कि भगतसिंह, सुभाषचंद्र बोस, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और ऐसे कितने नेता हैं, जो 12-21 साल जेल में रहे और जिनके बलिदान के बाद देश को आजादी मिला और संविधान मिला।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई है और कांग्रेस को जिन्ना की सोच वाली पार्टी बताया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिब शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब पहुंचे थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने भागीरथपुरा कांड पर प्रदेश सरकार और नगरीय प्रशासन मंत्री को घेरा। मंत्री से इस्तीफा मांगते हुए उन्होंने विजयवर्गीय को मानसिक बीमार भी बता दिया। मंत्री के पुराने बयानों का हवाला देते हुए चिब ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति सड़क पर चलने लायक भी नहीं है उसे भाजपा ने उसे मंत्री बना दिया। इससे पहले उन्होंने आजादी और संविधान दिलवाने वाले नेताओं की सूची में जिन्ना को खड़ा किया।
कांग्रेस का असली चरित्र यही है
भाजपा के शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिर्फ जिन्ना के आगे जी नहीं लगाया बल्कि उन्होंने बताया है कि कांग्रेस का असली चरित्र क्या है। मिश्रा ने कहा कि चिब ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस और भगतसिंह की तुलना में जिन्ना को खड़ा कर हमारे सेनानियों का अपमान भी किया है। इसके लिए कांग्रेस को माफ नहीं किया जा सकता।

More Stories
खूंटीटोली सुशासन शिविर: 102 आवेदनों का मौके पर समाधान, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की पूरी जानकारी
अंधेरे से उजाले की ओर: कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
रायपुर में IPL 2026 के मुकाबलों को लेकर प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर ने स्टेडियम में सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा की