टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो के होस्ट सलमान खान ने अनाउंस किया कि उन्हें सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। सिर्फ इतना ही नहीं, शो के दौरान गौरव ने कई सारी चीजें जीती हैं। आइए आपको बताते हैं कि ‘बिग बॉस 19’ की वजह से उन्हें क्या-क्या मिला है।
लग्जरी कार
‘बिग बॉस’ के घर में स्पॉन्सर टास्क हुआ था। इस टास्क के दौरान गौरव खन्ना को घरवालों के सबसे ज्यादा वोट्स मिले थे जिसकी वजह से सिट्रोएन उन्हें ब्रांड न्यू सिट्रोएन कार मिली थी।
फ्लिपकार्ट
गौरव खन्ना को मोस्ट स्टाइलिश कंटेस्टेंट होने का खिताब मिला था और फ्लिपकार्ट ने उन्हें अपनी तरफ से 1.5 लाख रुपये का फ्लिपकार्ट वाउचर भी दिया था।
क्रूज पार्टी
डेन्यूब ने ‘बिग बॉस’ के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स से वादा किया था कि वह उन्हें क्रूज पार्टी का एक्सेस देगा। जब भी कंटेस्टेंट्स क्रूज पार्टी के पासेस लेकर दुबई जाएंगे तब डेन्यूब उन्हें लग्जरी क्रूज पार्टी काे एक्सपीरियंस करने का मौका देगा।
3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव खन्ना की एक हफ्ते की सैलरी 17.5 लाख रुपये की थी और उन्होंने बिग बॉस में 15 हफ्तों का सफर पूरा किया। मतलब उन्हें इस शो से कुल 2.62 करोड़ रुपये की फीस मिली है। इसके साथ ही उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। यानी उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ से कुल 3.12 करोड़ रुपये की कमाई की है।

More Stories
रायपुर में स्वनिधि महोत्सव का धमाकेदार आयोजन! हजारों पथ विक्रेताओं को मिला बड़ा लाभ, महापौर मीनल चौबे ने दिया आत्मनिर्भर बनने का मंत्र
AI ही बनाएगा भारत को महाशक्ति! मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन
भिलाई आ रहे हैं सोनू सूद: हजारों युवाओं से करेंगे मुलाकात, SSCC Annual Meet 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह