नई दिल्ली, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पलूशन और स्मॉग है लेकिन यह आज ही है ऐसा नहीं है। यह एक वर्षों से चली आ रही समस्या है। इसके कई कारण है। किसी के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है जो इसे एक दिन में खत्म कर दे। सीएम रेखा गुप्ता हिन्दुस्तान लीडरशिप समिट 2025 में बोल रही थीं। उनसे पूछा गया कि दिल्ली से पलूशन कब खत्म होगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पलूशन बढ़ने की कई वजहें हैं। दिल्ली एक बड़ा शहर है जिसकी आबादी लगातार बढ़ रही है। इसी तरह पहले जो ट्रैफिक हुआ करता था आज यह उसके कई गुना ज्यादा है। एक दिन में इस समस्या को खत्म नहीं किया जा सकता है।
हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बोलते हुए दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकती हूं कि 10 महीनों में दिल्ली सरकार ने पलूशन की समस्या पर जितनी तेजी से काम किया है उतनी तेजी से पिछली सरकारों ने नहीं किया।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप