रायपुर, छत्तीसगढ़ योग आयोग में नवनियुक्त सचिव ने कार्यभार ग्रहण करते ही लंबित प्रशासनिक मामलों के समाधान की पहल की है। पूर्व सचिव की संविदा अवधि समाप्त होने के कारण सितम्बर माह से अधिकारियों-कर्मचारियों तथा अध्यक्ष/सदस्यों के वेतन-भत्ते सहित भवन किराया, बिजली, इंटरनेट तथा कार्यक्रमों के देयक लंबित थे।
नव पदस्थ सचिव ने सभी नस्तियों का त्वरित परीक्षण कर नियमानुसार सभी भुगतान सुनिश्चित किए। इस कार्रवाई से आयोग की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से संपादन किया जा रहा है तथा शासन की संवेदनशील और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है, जिसका सुदृढ़ संदेश मिला है।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप