रायपुर। रायपुर में आयकर विभाग (IT) ने आज लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। विभाग ने दो से तीन प्रमुख कारोबारियों के घर, ऑफिस और औद्योगिक प्लांट में एक साथ दबिश दी है।
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने ओम स्पंज के मालिक अरविंद और अमर अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई की। दोनों कारोबारियों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय के स्रोतों को छिपाने और कर चोरी करने के लिए कुछ संदिग्ध लेन-देन किए हैं।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनके घरों, कार्यालयों और प्लांटों में सर्च ऑपरेशन चलाया जहां से अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा की जांच की जा रही है। इसके अलावा कुछ और कारोबारियों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है जिससे यह मामला और भी बड़ा प्रतीत हो रहा है।

More Stories
फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में पार्षद को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी रखी बरकरार
CG GST Raid: 1500 से ज्यादा ट्रकों वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी के ठिकानों पर बड़ा छापा, 24 अफसरों की टीम खंगाल रही रिकॉर्ड
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच