क्षेत्र के किसानों का किया गया सम्मान
भूपेश सरकार के 4 साल बेमिशाल: श्रीमती रूखो बाई
धरमजयगढ़ /दि बीबीसी लाइव/असलम खान
सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का 4 वर्ष पूर्ण हुआ,इन वर्षों में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बनी और जमीनी स्तर पर उसे अमल में भी लाया गया।सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को हुआ जिससे पूरा प्रदेश खुशहाल नजर आ रहा है।इस शुभ अवसर पर प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालय में गौरव दिवस मनाया गया।
इसी कड़ी में आज धरमजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खम्हार आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित धान उपार्जन केन्द्र में भी काफी हर्षोल्लास के साथ गौरव दिवस कार्यक्रम मनाया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित किसान बंधुओं ने विशेष रूप से शिरकत की जिनका सम्मान सहृदय किया गया।सम्मानित होकर किसानों का आभा मंडल दमक उठा।इस मौके पर प्राधिकृत क्षेत्र की जानी मानी किसान हितैषी महिला नेत्री रूखी बाई ने कहा भूपेश सरकार के 4 साल बे मिशाल रहे,इस अवधि में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन हुआ इसके लिए मैं भूपेश कका को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।
आज 17 दिसंबर को खम्हार में आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्राधिकृत-श्रीमति रूखो बाई,उप सरपंच जगसिंह राठिया,पूर्व उप सरपंच गुलाब सिंह,नोडल अधिकारी-पटनायक सर,सुपरवाइजर चंद्रा सर,प्रबंधक भागीरथी यादव,सहित केंद्र के स्टाफ एवम सम्माननीय नागरिक गण उपस्थित रहे।

More Stories
अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन! मिक्सिंग प्लांट में छापा, संचालक को थमाया नोटिस
हाथ धोते वक्त गिरी पानी की बूंदें, फिर सर्राफा बाजार में मचा बवाल! कुर्सियां-टेबल चलीं, VIDEO हुआ वायरल
MBA की डिग्री, सट्टे का जुनून और 10 लाख की लूट! रायपुर में ऐसे बना पढ़ा-लिखा युवक अपराध का मास्टरमाइंड