हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में एक से बढ़कर एक पौधे लगे हों। हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ पौधे देखने में भी बहुत खूबसूरत लगते हैं। हालांकि कई बार हमें पौधों को लगाते वक्त परेशानी होती है क्योंकि बीज नहीं मिल पाते हैं।
इसी को देखते हुए हम आपको पौधों को उगाने का बिल्कुल अलग तरीका बताने वाले हैं। इस तरीके की मदद से आपको कभी भी पौधों को उगाने के लिए बीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।
बादाम का पौधा

घर पर बादाम का पौधा उगाना बहुत आसान होता है। पौधा लगाने के लिए आपको सबसे पहले बादाम को पानी में डालना है। कम से कम 12 घंटे के लिए बादाम को पानी में रहने दें। इसके बाद बादाम को किसी कपड़े या पेपर में चारों तरफ से बंद करें और कुछ दिनों के लिए रख दें। इसके बाद बादाम अंकुरित हो जाएगा और आपका बादाम का पौधा लग जाएगा।
उगाएं पालक
सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग पालक का आनंद लेते हैं। मार्केट में जड़ों के साथ मिलने वाली पालक को लाकर आप घर पर आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह के बीज की जरूरत नहीं है।
एलोवेरा प्लांट
कई कामों के लिए इस्तेमाल होने वाला एलोवेरा प्लांट भी बिना किसी बीज के उगाया जा सकता है। आपको बस इसका पता चाहिए जिस मिट्टी में अच्छे दबाना होगा। इसके बाद कुछ दिन तक अच्छे से धूप लगाने पर पौधा खुद ब खुद उग जाएगा।
मनी प्लांट

ना सिर्फ आसानी से लगने बल्कि वास्तु के मुताबिक भी मनी प्लांट को बहुत अच्छा माना जाता है। मनी प्लांट को उगाने के लिए आपको किसी भी तरीके की बीज की जरूरत नहीं है। आप आसानी से पौधे को पानी या मिट्टी में केवल और केवल कटिंग की मदद से उगा सकते हैं।
स्नेक प्लांट
इन सभी पौधों के साथ-साथ आपको स्नेक प्लांट उगाने के लिए भी किसी तरीके की बीज की जरूरत नहीं है। आपको बस इसे लगाने के लिए बस एक पत्ते के पिछले हिस्से को काट लेना है। बस ऐसा करने से यह ईजी टू ग्रो प्लांट किसी भी रोशनी वाली जगह पर रखकर लगाया जा सकता है।
टमाटर का पौधा
टमाटर के अंदर से निकलने वाले बीज की मदद से भी टमाटर लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको स्पेशल मार्केट से बीज खरीदने की जरूरत नहीं है।
तो ये थे कुछ पौधे जिन्हें आप घर पर बिना बीज के आसानी से उगा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल कर सकते हैं।

More Stories
गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर देगा फीस वापसी की गारंटी वाली शिक्षा
छत्तीसगढ़ की 12वी बोर्ड परीक्षा में टॉप कर महक ने बढ़ाया सरायपाली का मान
12वीं की परीक्षा में सामूहिक नकल – बड़ा खुलासा